अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी समेत दो की मौत

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों व्यक्ति लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा ठेके पर कार्य करने वाला युवक बताया जा रहा है। यह हादसा बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रेलवे कर्मी लाला राम बंजारे (55 वर्ष) और रेलवे से जुड़े कार्यों में संलग्न ठेकाकर्मी मोहन लाल साहू (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

तिल्दा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में पंचनामा मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button