छत्तीसगढ़

सदन में नक्सलवाद-बस्तर मुद्दे पर बहस के बीच लखमा ने गृह मंत्री को दी बधाई

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में नक्सलवाद और बस्तर के मुद्दे को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सदन में बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद अब खत्म होने की दिशा में है और इसके लिए वे गृह मंत्री को बधाई देते हैं। लखमा ने आगे कहा की बस्तर में अब लोग शांति से जीने लगे हैं। हमने भी नहीं सोचा था कि नक्सलवाद कभी खत्म होगा।

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। लखमा ने कहा कि इस सरकार में अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार हुए हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासियों की हत्या हो रही है।

उन्होंने बस्तर में ‘पंडुम’ के नाम पर हो रही गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आदिवासियों को आपस में लड़ाया जा रहा है और एक समाज को दूसरे समाज से भिड़ाने की कोशिश की जा रही है।

कवासी लखमा का बड़ा आरोप
लखमा ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का षड्यंत्र है। वहीं लखमा के इस बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके आरोपों को निराधार बताया। सदन में इस मुद्दे को लेकर कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button