छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी — 68 लाख 48 हजार महिलाओं को मिले हजार-हजार रुपये, CM साय ने किया ट्रांसफर

राज्य सरकार की इस योजना के तहत इस बार 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहा। जैसे ही मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज आया, हर घर में मुस्कान छा गई।

छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहा। जैसे ही महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी हुई, हजारों महिलाओं के मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज बजा और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत इस बार 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 68,94,633 है। इनमें से 68,48,899 महिलाओं को 26वीं किश्त का भुगतान किया गया है, जबकि केवाईसी के लिए लंबित महिलाओं की संख्या कम की जा रही है।

महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे अपने छोटे-छोटे खर्च पूरे कर सकें।

जो महिलाएं अपना स्टेटस चेक करना चाहती हैं, वे mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button