अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी सवार आरोपी लाखों की नगदी लेकर फरार

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में स्कूटी सवार एक अज्ञात आरोपी ने कार्यालय में रखी लाखों रुपये की नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़ गांव के पास स्थित भाजपा नेता रविन्द्र गबेल के वेदनाथ पेट्रोल पंप में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक स्कूटी सवार युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचा था।

उस समय पेट्रोल पंप पर केवल एक युवती और एक युवक कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पेट्रोल पंप के कार्यालय में प्रवेश किया और वहां पेट्रोल व डीजल बिक्री की दो से तीन दिनों की रखी नगद रकम करीब 2 लाख 18 हजार रुपये चोरी कर लिए।

चोरी का आभास होते ही पेट्रोल पंप में कार्यरत युवक ने आरोपी का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वह स्कूटी से तेज गति में फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button