देश दुनियां

तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा

मुंबई । तीन दिन की लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
आईटी शेयरों में कमजोरी और 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले निवेशकों की सतर्कता के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में दिखे। विदेशी फंड की निकासी और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने भी बाजार की चाल को प्रभावित किया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 619.06 अंक गिरकर 81,947.31 पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.35 अंक लुढ़ककर 25,247.55 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं, जबकि मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में बढ़त देखी गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, बजट से पहले बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक संकेतों से बाजार को कुछ राहत मिल सकती है, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button