अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

पति ने गरम रोटी को लेकर पत्नी पर किया जानलेवा हमला

बिलासपुर । मंगला क्षेत्र स्थित दीनदयाल कॉलोनी में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गरम रोटी देने की बात को लेकर पति और सास ने मिलकर एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता चित्रा पंजवानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह रोज की तरह घर पर खाना बना रही थी और पति भरत पंजवानी के लौटने का इंतजार कर रही थी। पति के घर आने के बाद उसने भोजन परोसा, लेकिन भरत गरम रोटी की मांग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब चित्रा ने दोबारा रोटी बनाने में असमर्थता जताई तो विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गुस्से में भरत ने पास रखा भारी इलेक्ट्रिक आयरन उठाकर चित्रा पर फेंक दिया, जिससे उसके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे गंभीर चोट आई। इस दौरान बीच-बचाव करने के बजाय सास सुनीता पंजवानी ने चित्रा के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद पति ने डंडे और चप्पल से पेट, सिर और पैरों पर कई वार किए।

मारपीट से घायल चित्रा ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए भेजा। सिविल लाइन पुलिस ने पति और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button