अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: दो दिन में 6 की मौत, बालोद और रायपुर में भीषण हादसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है, जहां NH-930 पर जमही टोल प्लाजा के पास एक बाइक खड़े वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इससे पहले राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्वकर्मा और शुभम यादव के रूप में हुई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button