अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, ओडिशा के कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी

रायपुर। शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगों ने ओडिशा के एक कारोबारी से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामला मैसेंजर/टेलीग्राम प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जहां कारोबारी को निवेश से जुड़ी आकर्षक जानकारियों के जरिए जाल में फंसाया गया।

पुलिस के अनुसार ओडिशा निवासी नेमीचंद जैन बड़े कारोबारी हैं। कुछ माह पहले उनके मोबाइल पर आए एक लिंक को खोलने पर वे टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में टाटा कंसल्टेंसी कंपनी में निवेश कर भारी मुनाफे के संदेश आने लगे, साथ ही कुछ सदस्य लाखों-करोड़ों की कमाई के दावे पोस्ट करते थे। विश्वास दिलाने के लिए शुरुआत में नेमीचंद से 1 लाख रुपये निवेश कराए गए और बदले में 13 लाख रुपये का मुनाफा देकर उनका भरोसा जीत लिया गया।

इसके बाद ठगों ने 2 करोड़ रुपये निवेश करने पर पांच दिन में 40 लाख रुपये मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर कारोबारी रायपुर पहुंचे, जहां फाफाडीह के पास उनसे नकद 2 करोड़ रुपये लिए गए। रकम देने के बाद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई।

ठगी का अहसास होने पर नेमीचंद जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने अर्चना अग्रवाल, हर्ष, विकास साहू, सुनीता नंदा, अजय त्रिपाठी और अजित पात्रा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button