अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

अवैध डीजल भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, 1080 लीटर डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल का भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 05 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी सिलतरा की टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश साव के रूप में हुई है, जो धनेली विधानसभा रोड स्थित दुर्गा ट्रेडर्स यार्ड का संचालक है।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यार्ड में दबिश दी। रेड के दौरान आरोपी मौके पर मौजूद मिला। पूछताछ में उसने स्वयं को यार्ड का संचालक बताया। तलाशी लेने पर यार्ड में अलग-अलग प्लास्टिक ड्रमों में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरा पाया गया। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
पुलिस ने मौके से 6 प्लास्टिक ड्रमों में रखा कुल 1080 लीटर डीजल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 440 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 11/26 के तहत धारा 287 बीएनएस में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण के मामले में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई से अवैध ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और परिवहन पर सख्त संदेश गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button