छत्तीसगढ़राजनीति और चुनाव

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक : केंद्रीय गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में बैठक शुरू

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं. बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर रहेगा, इसके अलावा राज्यों की अपनी चुनौतियों को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा.
चार राज्यों के CS समेत कई अधिकारी भी मौजूद
राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद हुए हैं. इस बैठक में राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जाएगी.
26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में शामिल हुए राज्यों के बीच आपसी समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जा सकती है. विशेष तौर पर दशकों तक लाल आंतक से प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी फोकस की संभावना है. आपको बता दें कि पिछली बार परिषद की बैठक 2025 के जून माह में वाराणसी में हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button