अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बिलासपुर में चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक की मौत; आरोपी फरार

बिलासपुर। शहर के शनिचरी बाजार हैप्पी स्ट्रीट रोड पर शनिवार को एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सानू उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। घटना पुराने विवाद के चलते हुई मानी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा पूरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button