देश दुनियां

दिग्गज सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक की खबर, अस्पताल में भर्ती

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 92 वर्षीय गायिका को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, उनके परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने भर्ती की पुष्टि करते हुए बताया कि आशा भोसले उनकी देखरेख में हैं, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

इस खबर के सामने आते ही फैंस और संगीत जगत में चिंता का माहौल है। हर कोई उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक हैं। उन्होंने 1950 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और हजारों गानों में अपनी आवाज दी। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी हिंदी सिनेमा की महान गायिकाओं में शुमार रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button