देश दुनियां

शेयर बाजार 1000 अंक टूटा, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

मुंबई । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल–ईरान संघर्ष के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई।

सुबह 9.25 बजे के आसपास सेंसेक्स 1043 अंक गिरकर 80,244 पर और निफ्टी 309 अंक टूटकर 24,868 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। रियल्टी और मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल इंडेक्स अपेक्षाकृत बेहतर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी दबाव में रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रणनीति अपनाने और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button