देश दुनियां

बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,273.92 के मुकाबले 65 अंकों की बढ़त के साथ 84,339 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 25,997 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बाजार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा। सुबह करीब 9.25 बजे सेंसेक्स 102 अंक बढ़कर 84,374 और निफ्टी 44 अंक चढ़कर 25,979 पर ट्रेड कर रहा था।

सेक्टरवार प्रदर्शन में निफ्टी ऑटो 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। एफएमसीजी में हल्की तेजी दिखी, जबकि आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति और टाटा स्टील में मजबूती रही, जबकि एचसीएल टेक, टीसीएस और भारती एयरटेल दबाव में रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार निफ्टी 25,800 के सपोर्ट के ऊपर मजबूती से टिका है। 26,000 का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस माना जा रहा है। एफआईआई और डीआईआई की लगातार खरीदारी से बाजार को सहारा मिल रहा है, हालांकि ऊंचे स्तरों पर सतर्कता जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button