देश दुनियां

बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान, बोले- ‘भारत के उज्जवल भविष्य की नींव

नई दिल्ली। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में देश का आम बजट 2026 पेश किया है। बता दें कि ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट है। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफ्रास्ट्रक्टर, MSME समेत विभिन्न सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अब इस बजट को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बड़ा बयान सामने आया गया है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने बजट को लेकर क्या कहा है।
क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा कि आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है। इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। बजट से भारत की ग्लोबल पोजिशन मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि बजय भविष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और इससे छोटे व्यापारियों को काफी फायदा होगा। ये विकसित भारत की गति को तेज करने वाला बजट है।

बजट अपार अवसरों का द्वार- PM मोदी
केंद्रीय बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “आज का बजट ऐतिहासिक है। यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का द्वार है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। मित्रों, भारत जिस सुधार की रफ्तार पर आज चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button