देश दुनियां

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेगम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कूटनीतिक जगत में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत की संवेदनाएं खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश की जनता के साथ हैं।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में खालिदा जिया ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 2015 में ढाका में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरी थी।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि खालिदा जिया की सोच और विरासत भारत-बांग्लादेश साझेदारी को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button