अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

आज 50 से अधिक परिवारों की होगी घर वापसी

रायपुर । ट्वीनसिटी भिलाई में इन दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य हनुमंत कथा का पाठ कर रहे हैं। कथा के दौरान आज दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया सीएम साय भी शामिल होंगे। वहीं, आज दिव्य दरबार के दौरान 50 से ज्यादा परिवार घर वापसी करेंगे। यानि जो हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गए थे वो परिवार के लोग फिर से सनातन धर्म में वापसी करेंगे। बता दें कि दिव्य दरबार में शामिल होने के बाद कल आधी रात से ही लोग कथा स्थल प्रगति मैदान में डटे हुए हैं।

बता दें कि हाल में कांकेर में शव दफनाने को लेकर हुए बवाल के बाद से लगातार लोग घर वापसी कर रहे हैं। इस घटना के बाद कांकेर जिले में रहने वाले करीब 10 परिवार के 50 से अधिक लोग हिंदू धर्म में वापसी कर चुके हैं। वहीं, चर्च प्रमुख ने भी कांकेर के शितला मंदिर में पूजा अर्चना कर सनातन धर्म में वापसी की है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के वनांचल और आदिवासी इलाके में लगातार धर्मातरण का खेल चल रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हालांकि बजरंग दल सहित कई अन्य हिंदूवादी संगठन हैं जो लगातार धर्मांतरण करवाने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर खुलासा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button