छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब चुनाव में दिखा उत्साह, 787 मतदाता करेंगे पदाधिकारियों का चयन

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई है। मतदान को लेकर पत्रकार सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में 10 बजे तक ही 100 से अधिक पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

रायपुर प्रेस क्लब का यह चुनाव न केवल पत्रकार जगत, बल्कि राजनीतिक दलों, व्यापारी संगठनों, कर्मचारी वर्ग और शहर के अन्य जागरूक नागरिकों के लिए भी खास महत्व रखता है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सहित अन्य पदों के लिए इस बार उम्मीद से कहीं अधिक पैनलों और प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

अध्यक्ष पद के लिए मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर और कृष्ण कुमार शर्मा के बीच मुकाबला है। वहीं महासचिव पद के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा और महादेव तिवारी सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए भी कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव में कुल 787 मतदाता अपने मत से नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button