
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में मोहम्मद आरिफ की नियुक्ति की गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के आदेश के अनुसार वे 6 अक्टूबर 2026 से रायपुर एयरपोर्ट का कार्यभार संभालेंगे।
मोहम्मद आरिफ AAI के वाणिज्यिक विभाग से जुड़े हैं। वे विमानन और एयरपोर्ट संचालन के क्षेत्र में अनुभवी अधिकारी हैं। इससे पहले वे बागडोगरा एयरपोर्ट और कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
यात्री सुविधाओं पर रहेगा फोकस
दो प्रमुख एयरपोर्ट के डायरेक्टर के रूप में काम करने के दौरान आरिफ को एयरपोर्ट संचालन, प्रशासन, यात्री सुविधाओं और यात्री सेवाओं का अनुभव मिला है। उनके अनुभव से रायपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं और सेवाओं को और बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
आरिफ के कार्यभार संभालने के बाद एयरपोर्ट के संचालन और यात्री-केंद्रित सेवाओं को और मजबूत करने पर फोकस रहेगा।




