छत्तीसगढ़

डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

रायपुर। साहित्य विधा की संस्थापिका एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ द्वारा सम्पादित अनुनाद लघुकथा साझा-संग्रह तथा उनकी स्वरचित श्री गणेश चालीसा एवं श्री शिव चालीसा का भव्य विमोचन 4 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन वृन्दावन हॉल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अनुनाद लघुकथा साझा-संग्रह के संपादन हेतु डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अनुनाद कथा शिल्प सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ. अभिलाषा बेहार (सचिव, राजभाषा आयोग) रहीं। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री गिरीश पंकज ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाषाविद श्री चितरंजन कर, व्यंग्यकार श्री महेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती शशि दुबे एवं श्रीमती सोनल राजेश शर्मा शामिल रहीं।

संचालन मंडल में सह-सम्पादक विजया ठाकुर, डॉ. मीता अग्रवाल ‘मधुर’ सहित नीता झा, ज्योति परामले, नेहा त्रिवेदी, सीमा पाण्डेय एवं वंदना ठाकुर का सहयोग रहा। समारोह में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर साहित्य विधा मंच द्वारा 75 महिला लघुकथाकारों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button