छत्तीसगढ़

चौथी लाइन परियोजना के चलते कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बदली तिथियां

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रही बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जाएंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य के लिए 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते कुछ यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे द्वारा पूर्व में जारी रद्दीकरण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी की गई हैं। इसके तहत 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर अब 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 23 जून से 4 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी।

वहीं 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर को 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द किया गया है। इसके अलावा 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 23 जून से 4 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चौथी लाइन परियोजना पूरी होने के बाद रेल परिचालन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही क्षमता बढ़ेगी तथा भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button