अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

3.50 करोड़ की लूट का खुलासा, यूपी से चार संदिग्ध हिरासत में

बिलासपुर। राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 17 फरवरी की रात हुई करीब 3.50 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, चार संदिग्ध आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पुलिस की टीम उन्हें लेकर लौट रही है।

जानकारी के अनुसार संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वे कार से घर लौट रहे थे। बीएसएनएल ऑफिस गली के पास एक सफेद कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। बाहर निकलते ही हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने के बाद आरोपी साढ़े तीन करोड़ रुपये के आभूषण, साढ़े तीन लाख नकद और कार लेकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक लुटेरे वारदात के बाद वाहन बदलते हुए यूपी की ओर भागे। मोबाइल लोकेशन और खुफिया इनपुट के आधार पर उन्हें ट्रैक किया गया। बताया जा रहा है कि गिरोह ने छह महीने तक इलाके की रेकी की थी। घायल कारोबारी का इलाज जारी है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button