छत्तीसगढ़

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए indtodaynews24 के संपादक संजय वीरनानी

रायपुर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बिलासपुर के मनीष शरण को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में indtodaynews24 के संपादक संजय वीरनानी सहित राजू वासवानी, मुकेश वर्मा, भीमराव चंद्रिकापुरे, काशीनाथ प्रसाद, संतोष साहू, प्रकाश सिंह यादव, होरीलाल जायसवाल, विद्याभूषण, सजी मैथ्यू, सतीश गुप्ता, गुड्डू बैरागी, विजय देवांगन और मुकेश सुमन को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में जावेद अली जैदी एवं लवलेश द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विक्की पंजवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों और संभागों के पत्रकारों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रदेश सचिव पद पर उमाकांत पांडे (अंबिकापुर), अब्दुल सुल्तान (कोरबा), पवन ठाकुर (रायपुर) और सतीश साहू (जगदलपुर) को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश सह सचिव के रूप में नेमिश अग्रवाल (राजनांदगांव), आशीष बंगानी (धमतरी), हितेश साहू (दुर्ग) तथा संजय गुप्ता (कवर्धा) को दायित्व सौंपा गया है।

संगठन की डिजिटल गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए पंकज विश्वकर्मा एवं वैभव चौधरी को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निशा द्विवेदी को दी गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रदेशभर के पत्रकारों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी है। पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि नई टीम पत्रकार हितों की रक्षा, अधिकारों की आवाज को मजबूती देने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button