छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के कथित अपहरण से हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काली स्कॉर्पियो से पहुंचे तीन लोगों ने कारोबारी से बातचीत की और इसके बाद उसे कथित तौर पर जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध काली स्कॉर्पियो की तलाश की जा रही है।

पुलिस कारोबारी का पता लगाने के साथ ही घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button