Uncategorized

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा… युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर । जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत तांडे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीता। इसी दौरान उसने मौका पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती को धोखे का एहसास हुआ, तो उसने मुलमुला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा और मानसिक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button