छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना

रायपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने स्टेशन चौक स्थित नर्मदा कुंड हनुमान मंदिर और रेलवे स्टेशन परिसर के सर्व धर्म हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की आराधना की।

इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के समय मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति से शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button