छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवती की मौत, युवक गंभीर घायल

राजनांदगांव। जिले में तेज रफ्तार बाइक हादसे में 23 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा इलाके में हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमनी क्षेत्र के शिकारीटोला निवासी डुलेश्वर धनकर (25) अपनी दोस्त नवागांव निवासी चित्ररेखा धनकर (23) के साथ मनगटा घूमने गया था। रविवार शाम दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान मनगटा इलाके में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क पर गिर पड़ी।

हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती चित्ररेखा धनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक डुलेश्वर धनकर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

सोमनी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button