छत्तीसगढ़

19 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त बनाम विस्तार न्यूज

रायपुर। Raipur Press Club खेल मड़ई 2026 के तहत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त और विस्तार न्यूज के बीच खेला जाएगा। 18 फरवरी सुबह 8 बजे महिला पत्रकारों की टीम “शक्ति” और “तेजस्वी” के बीच प्रदर्शनी मैच होगा। मुकाबले Netaji Subhash Stadium में हो रहे हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में विस्तार न्यूज ने पूर्व विजेता IBC24 को 10 विकेट से हराया। 147 रन के लक्ष्य को सौरभ तिवारी (79) और रवि मिरी (58) की नाबाद पारियों की बदौलत टीम ने 9 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आईबीसी 24 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए, जिसमें संजय सिंहदेव ने 94 रन की तूफानी पारी खेली। विस्तार की ओर से किशन साहू ने 3 विकेट लिए। समारोह में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button