अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

लाखे नगर में जानलेवा चाइनीज मांजे का कहर, नाबालिग की पतंगबाजी से महिला जख्मी

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखे नगर इलाके में प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज मांजे से घायल होने का एक और मामला सामने आया है। पतंग उड़ाते समय नाबालिग बच्चे द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित मांजे की चपेट में आकर ब्राह्मण पारा निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के होंठ और उंगली बुरी तरह कट गए, जिससे काफी खून बहने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाखे नगर क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चा खुलेआम पतंग उड़ा रहा था। उसी दौरान सड़क से पैदल गुजर रही महिला के चेहरे और हाथ में तेज धार वाला मांजा फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चाइनीज मांजे पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री और उपयोग लगातार जारी है। नाबालिग बच्चों के हाथों में यह जानलेवा मांजा पहुंचना बेहद चिंताजनक है।

नागरिकों ने मांग की है कि मकर संक्रांति को देखते हुए अवैध मांजा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button