छत्तीसगढ़

चेम्बर की पहल रंग लाई: मालवीय रोड ‘नो-वेंडिंग’ और ‘नो-पार्किंग’ जोन घोषित

रायपुर। राजधानी के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को व्यवस्थित करने की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries के प्रयासों के बाद रायपुर पुलिस प्रशासन ने मालवीय रोड, जी.ई. रोड और के.के. रोड को “नो-वेंडिंग” और “नो-पार्किंग” जोन घोषित कर दिया है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष Satish Thaurani के नेतृत्व में 28 जनवरी 2026 को चेम्बर भवन में नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और बाजार को सुव्यवस्थित करने की मांग उठाई गई थी।

रायपुर पुलिस कमिश्नर Sanjeev Shukla ने नई कार्ययोजना लागू करते हुए इन क्षेत्रों में ठेले-गुमटी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रमुख चौराहों से 50 मीटर तक नो-पार्किंग, रिंग रोड-1 पर विशेष अभियान और 18 चौराहों को “लेफ्ट फ्री” करने के निर्देश दिए हैं।

चेम्बर ने इसे व्यापारियों की बड़ी जीत बताते हुए प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button