अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

तेलीबांधा हाईवे पर कार पलटी, दो युवक गंभीर घायल

रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक हादसा अटल पथ एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। मौके पर पहुंची टीम को कार सड़क किनारे पलटी हुई मिली और दो युवक घायल अवस्था में पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।
फिलहाल पुलिस ने घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button