छत्तीसगढ़
Trending

58 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 117.15 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 58 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और महासमुंद थाना पुलिस की संयुक्त टीम घोड़ारी नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो वाहन तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और ग्राम मुढेना के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जबकि दूसरी कार पायलटिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।

ओडिशा से भिलाई ले जा रहे थे गांजा

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर भिलाई जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन राजस्थान और एक दुर्ग जिले का निवासी बताया गया है। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा दो कार, चार मोबाइल फोन और सोने जैसे आभूषण भी जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 71 लाख 96 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button