अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

सरगुजा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप


सरगुजा। अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका की पहचान सीमा यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले देवगढ़ निवासी सतीश यादव से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने गांव के पास एक पेड़ पर फांसी लगा ली।

मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं, जिससे शारीरिक प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी।

सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button