छत्तीसगढ़

धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपए प्रति एकड़, कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को कैबिनेट की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दी गई है। यह नया प्रावधान खरीफ सीजन 2026 से लागू होगा।

नई व्यवस्था के तहत जो किसान धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी वैकल्पिक फसलें लगाएंगे, उन्हें 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की आदान सहायता दी जाएगी।

राज्य सरकार धान की खरीदी पर अब भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर जारी रखेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने 9 जून 2026 की कैबिनेट बैठक के निर्णय के आधार पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button