अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 226 किलो गांजा बरामद

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पीकअप वाहन से 226.600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी दो आरोपियों अजिनाथ आश्रु जाधव (28) और अक्षय बारुक (32) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गांजा को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गनियारीपाली गांव स्थित NH-53 पर सिल्की ढाबा के सामने नाकेबंदी कर संदिग्ध पीकअप वाहन क्रमांक MH16CD8741 को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में खाली कैरेट के पीछे छिपाकर रखी गई बोरियों से गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ओडिशा के बालिगुड़ा क्षेत्र से गांजा लेकर अहमदनगर जा रहे थे। पुलिस ने गांजा, पीकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button