छत्तीसगढ़

नेताजी सुभाष बोस जयंती पर शुरू होगा सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज का सदस्यता अभियान

रायपुर, । सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज द्वारा एक व्यापक सदस्यता अभियान की शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर की जा रही है। यह अभियान अविभाजित छत्तीसगढ़ के तीन संभागों और पांच जिलों में एक साथ प्रारंभ होगा। संगठन ने इस अभियान के माध्यम से 50 लाख छत्तीसगढ़िया किसान, महिला किसान, छात्र एवं बेरोजगार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सदस्यता अभियान की शुरुआत कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र रेंगाखार से समाज के प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में होगी। इस दौरान महेंद्र कौशिक, जगदंबिका साहू, ठाकुर राम सिन्हा एवं सुंदर कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं महासमुंद जिले के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर से छन्नू साहू, बृज बिहारी साहू एवं अशोक कश्यप के नेतृत्व में अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

रायपुर शहर में सदस्यता अभियान का नेतृत्व जागेश्वर प्रसाद एवं शिवनारायण ताम्रकार करेंगे, जबकि कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र में वेगेन्द्र सोनवेर के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बिरगांव एवं गोगांव क्षेत्रों में गंगाराम साहू, श्यामू सेन, रोहित चंद्रवंशी एवं अंकित साहू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान संचालित होगा।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़िया समाज को संगठित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़िया समाज को संगठित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button