अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

ऑपरेशन समाधान’: रायपुर में तड़के छापेमारी, 100 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

रायपुर। बांग्लादेश में जारी हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र राजधानी रायपुर में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए रायपुर पुलिस ने बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान को ‘ऑपरेशन समाधान’ नाम दिया गया है।

पुलिस ने तड़के सुबह करीब 4 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में अचानक छापेमारी और सघन जांच शुरू की। मोवा, खमतराई, टिकरापारा, उरला और सिविल लाइन क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की गई। इस दौरान 1,000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों की पहचान और दस्तावेजों की तस्दीक की गई, जबकि करीब 100 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग ऑटो चालक और दिहाड़ी मजदूर हैं। कई लोगों के पास पहचान से जुड़े दस्तावेज अधूरे या संदिग्ध पाए गए हैं। सभी संदिग्धों को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस संदिग्धों के मोबाइल नंबरों और संपर्कों की तकनीकी जांच भी कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर से जुड़े होने की आशंका सामने आई है। यह पूरा अभियान एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में चलाया गया। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button