छत्तीसगढ़
Trending
दामाखेड़ा से मॉरीशस पहुंची कबीरपंथ की यात्रा:18 सितंबर तक चलेगी सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा

रायपुर। मॉरीशस में 6 सितंबर से ‘सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा’ शुरू हो गई है। यह यात्रा 18 सितंबर 2026 तक चलेगी। यात्रा में सात्विक यज्ञ, आनंदी चौका आरती, सत्संग, भजन और प्रवचन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह यात्रा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम से जुड़ी है। इसी वजह से रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के कबीरपंथियों में इस यात्रा को लेकर उत्साह है।
यात्रा के लिए SKDV मिशन के प्रवर्तक और कबीरपंथ के 16वें वंशप्रतापाचार्य अपने प्रतिनिधिमंडल और टीम के साथ 4 सितंबर को मॉरीशस पहुंचे। एयरपोर्ट पर SKDV मिशन मॉरीशस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि महंत रोही कृष्णा दास और स्थानीय कबीरपंथियों ने उनका स्वागत किया।




