छत्तीसगढ़

रायपुर में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए 9 अधिकारियों का तबादला किया है। यह आदेश 1 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर कार्यरत नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नजूल तहसीलदार बनाया गया है। वहीं राजकुमार साहू को रायपुर से धरसीवा तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के मुताबिक बाबूलाल कुरें को धरसीवा से आरंग, सृजन सोनकर को खोरपा (अभनपुर) से खरोरा, विकांत सिंह राठौर को गोबरा नवापारा से मंदिर हसौद तथा चंद्रशेखर मंडई को खरोरा से गोबरा नवापारा पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार गजानंद सिदार को समोदा (आरंग) से खोरपा (अभनपुर), टोमन कुमार को तिल्दा से समोदा (आरंग) तथा अजय कुमार पांडे को सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख से नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा के पद पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा, जबकि अन्य सभी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को राजस्व कार्यों में तेजी लाने, कार्यों के बेहतर समन्वय तथा तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button