छत्तीसगढ़देश दुनियां

आज किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, पीएम मोदी करेंगे राशि जारी

रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। योजना की 23वीं किस्त , 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से दोपहर 3:45 बजे किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित करेंगे।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। आज जारी होने वाली किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन किसानों ने ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि अभिलेखों का सत्यापन पूरा कर लिया है, उनके खातों में राशि सीधे पहुंच जाएगी। किसानों से बैंक खाते और योजना से संबंधित जानकारी अपडेट रखने की भी अपील की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी कृषि गतिविधियों को मजबूत करना तथा खेती-किसानी में आने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करना है।

देशभर के किसानों की नजर आज जारी होने वाली 23वीं किस्त पर टिकी हुई है, जिससे लाखों किसान परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button