छत्तीसगढ़

डीजल वितरण को लेकर पेट्रोल पंप में हंगामा, CCTV जांच की मांग

रायगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित गुडलक फ्यूल्स पेट्रोल पंप में शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल वितरण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय निवासी लीलाम्बर यादव ने आरोप लगाया कि स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर उन्हें डीजल देने से मना कर दिया गया, जबकि उनके सामने अन्य वाहनों को ईंधन दिया जा रहा था।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने ईंधन संकट के बीच भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को डीजल नहीं होने की बात कही जा रही थी, जबकि चुनिंदा लोगों को ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा था। मामले को लेकर अब पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज की जांच की मांग तेज हो गई है।

प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button