अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

पैसों के विवाद में खूनी वारदात, तीन बदमाशों ने ली युवक की जान

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आमासिवनी बस्ती में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया और तीन बदमाशों ने मिलकर युवक सुकृत खांडे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवक को घेरकर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button