छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश भर में ठंड अपना असर दिखा रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 8 दिसंबर को मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रायपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। लगातार गिर रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अगले 10 दिसंबर तक सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग संभाग में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में रातें सर्द होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पहाड़ी इलाकों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। तापमान की बात की जाए तो माना में सबसे कम 8 डिग्री और रायपुर में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 10.6 डिग्री, दुर्ग में 10.4 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button