अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा, 6 युवक गिरफ्तार

डोंगरगढ़। देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में कुछ युवक देर रात संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा और मौके से हुक्का सहित उससे जुड़ा अन्य सामान जब्त किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है। सभी युवक डोंगरगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में देर रात होने वाली अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button