अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई CRPF की 195वीं बटालियन और जिला पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दी।

सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा मिला। बरामद सामान में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR राउंड, ग्रेनेड से जुड़ा उपकरण, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है, जो नक्सलियों की गतिविधियों और उनकी रणनीति की ओर संकेत करता है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बताती है कि नक्सलियों के कमजोर पड़ने के बावजूद उनके छिपे नेटवर्क और हथियार अब भी जंगलों में मौजूद हैं, जिन्हें लगातार अभियान चलाकर खत्म किया जा रहा है। हाल के दिनों में कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद इस तरह के छिपे ठिकाने और हथियारों के भंडार सामने आ रहे हैं।

ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं। बरामद विस्फोटक और हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button