छत्तीसगढ़

नया बस स्टैंड से खड़ी बस पार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायपुर। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां हिमालियन हाइट्स निवासी अब्दुल अलीम (48) ने बस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च की रात भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड में खड़ी बस (सीजी 07 ई 0782) को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले होली के दिन तेलीबांधा क्षेत्र में काली मंदिर के पास खड़े 12 चक्का ट्रक की भी चोरी हुई थी। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button