नागपुर। मानेवाड़ा चौक स्थित एक बार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नशे में धुत युवकों ने बार बंद होने के समय शराब देने से मना करने पर मैनेजर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर मारपीट की, जिससे मैनेजर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
