छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में करेंगे कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत

रायपुर। विष्णु देव साय आज राजधानी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:50 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रेक्षागृह में आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस दौरान वे नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शासकीय सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे, जहां प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। शाम के सत्र में वे 6:00 बजे पंडरी रोड स्थित ऑक्सीजोन पहुंचकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कचहरी शाखा के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे शाम 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button