अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

अंबिकापुर जेल वार्ड में लापरवाही, दो प्रहरी निलंबित

अंबिकापुर। कर्तव्य में लापरवाही के गंभीर आरोपों के चलते केंद्रीय जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजुर और लोकनाथ निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में थी।

मामला तब सामने आया जब एक बंदी को कथित सांठगांठ के जरिए विशेष सुविधाएं मिलने की शिकायत मिली। इस पर जेल अधीक्षक ने अचानक निरीक्षण किया, जिसमें जेल वार्ड का ताला खुला पाया गया और बंदियों से मुलाकात के नियमों का खुला उल्लंघन सामने आया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों प्रहरियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ जेल से एक बंदी को अंबिकापुर लाया गया था, जिसने खुद को बीमार बताया। डॉक्टर की सलाह पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और अटेंडर की अनुमति दी गई। आरोप है कि इसी सुविधा का गलत फायदा उठाकर बंदी को अनुचित लाभ दिलाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button