छत्तीसगढ़

शेयर बाजार में दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। BSE Sensex 1065 अंकों की बढ़त के साथ 73,761 पर खुला, जबकि NSE Nifty 50 336 अंक चढ़कर 22,849 पर पहुंच गया।

बाजार में इस तेजी के पीछे वैश्विक संकेतों का बड़ा हाथ रहा। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के बयान से हालात कुछ नरम पड़े, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों—HDFC Bank, ICICI Bank और State Bank of India—ने बाजार को मजबूती दी।

GIFT Nifty में भी तेज उछाल ने पहले ही मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए थे। साथ ही रुपये में हल्की मजबूती और वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में गिरावट से निवेशकों का डर कम हुआ है। हालांकि वैश्विक हालात को देखते हुए बाजार में आगे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button